खनिज विभाग की लगातार माफियाओं की विरूद्ध कार्यवाही जारी ग्राम पंचायत बंजी से अंतर राज्जिय रेत तस्करी करते रात में खनिज विभाग की टीम ने पकड़ा

उग्रसेन पाल
aamediatimes@gmail.com
खनिज विभाग की लगातार माफियाओं की विरूद्ध कार्यवाही जारी
ग्राम पंचायत बंजी से अंतर राज्जिय रेत तस्करी करते रात में खनिज विभाग की टीम ने पकड़ा
एमसीबी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंजी में रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण के साथ सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश में खपाया जा रहा था जिस पर खनिज विभाग की टीम ने रात्रि के समय ग्राम पंचायत बंजी में खनिज विभाग ने फिल्मी स्टाइल मैं पकड़ा गया रेत से भरा ट्रक
गुप्त सुचना के आधार पर कई दिनों से शिकायत मिल रहा था कि ग्राम पंचायत बंजी अंतर्गत रेत माफियाओं के द्वारा बेखौफ होकर रेत उत्खनन कर मध्यप्रदेश मैं सप्लाई किया जा रहा था
इस सूचना पर खनिज इंस्पेक्टर आदित्य मानकर टीम के द्वारा रेत माफियाओं को दौड़ाकर ट्रक को जप्त किया गया जिस पर खनिज विभाग की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही
आदित्य मानकर
खनिज निरीक्षक एमसीबी का कहना है कि कई दिनों से यह सूचना मिल रहा था कि ग्राम पंचायत बंजी में सीमा वर्ती इलाको से रेत माफियाओं के द्वारा रेत खनन का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है उक्त सूचना पर माइनिंग अधिकारी के साथ हम रात करी 1 बजे सूचना की तमिल पर स्पोर्ट पर पहुंचे जहां पर लोग ट्रकों के माध्यम से रेत लोड कर के अन्यत्र जगह ले जाने की जुगाड पर रहे जैसे है माफियाओं को रेड कार्यवाही करने के भनक लगी तभी ओ हम सब को देख भागने लगे हमारी टीम कुछ दूरी पर गाड़ी से पीछा कर के पकड़ा गया आगे जिले पर इसी तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी






