छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक के साथ रविवार को जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लेने निकले।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक के साथ रविवार को जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लेने निकले। उन्होंने इस दौरान लुण्ड्रा के बटवाही एवं ससौली तथा बतौली के शिवपुर, बिलासपुर, खड़धोला, विशुनपुर सहित सीतापुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में  एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्रामों में बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर कार्यों का जायजा लिया तथा फॉर्म वितरण, जमा करने एवं डिजिटाइजेशन के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में फॉर्म जमा कर ऑनलाइन अपलोड की कार्यवाही तहसील एवं जनपद कार्यालयों में करें, ताकि प्रक्रिया में देरी ना हो। गांव में किसी स्थल का चयन कर चौपाल लगाएं और कोटवारों से मुनादी कराकर फॉर्म भरवाएं। उन्होंने ग्राम सरपंचों को लोगों को इस हेतु प्रेरित करने कहा। डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाएं, सभी अधिकारी कम प्रगति वाले क्षेत्रों में फोकस करें।
पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी को प्राथमिकता के साथ गम्भीरतापूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!