क्राइम

मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त कार्यवाही

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती रत्ना सिंह, जिला मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अंतर्गत जिले में नशा उन्मूलन एवं नशीली दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने हेतुदिनांक 12/13-11-2025 को जिला स्तरीय अभियान संचालित किया गया । अभियान के तहत थाना कोतवाली मनेंद्र गढ़, चिरमिरी, झगराखंड, खड़गवा, पोड़ी, केल्हारी, जनकपुर व अन्य थाना /चौकी में मेडिकल स्टोर संचालको की बैठक आयोजित की गई.


बैठक में सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निम्न निर्देश एवं समझाइश दी गई—
बिना चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी प्रकार की दवा का वितरण या विक्रय न करें।
18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयाँ किसी भी परिस्थिति में न दें।
नशीली एवं नियंत्रित दवाइयों की बिक्री पर विशेष सतर्कता बनाए रखें।


बैठक के दौरान सभी उपस्थित औषधि विक्रेताओं को नियमों का पालन करने एवं बिना प्रिस्क्रिप्शन दवाई नहीं देने संबंधी शपथ दिलाई गई, जिससे क्षेत्र में नशे के दुरुपयोग एवं अवैध दवा बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


साथ ही बढ़ते अपराधों के रोकथाम के संबंध में भी जागरूकता प्रदान की गई तथा आमजन को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।जिसे उपस्थित मेडिकल स्टोर संचालको ने सहर्ष स्वीकार का कर पुलिस को पूर्ण सहयोग करना बताया.बैठक मे अनुविभागीय

दंडाधिकारी (SDM)श्री एल सिदार, अनुविभागीय अधिकारी श्री अलेक्सिस टोप्पो (SDOP) csp चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज,डॉक्टर श्री असद वासिक ,ड्रग इंस्पेक्टर श्री आलोक मिंज, साइबर सेल निरीक्षक श्री विवेक पाटले तथा सम्बंधित थाना /चौकी प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारीगण व भारी संख्या मे गणमान्य मेडिकल स्टोर संचालक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!