मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की कमर तोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने जो ‘जीरो टॉलरेंस’

उग्रसेन पाल
aamediatimes@gmail.com
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार की कमर तोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने जो ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है, उसके तहत आज सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने एक शातिर आरोपी को दबोच कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
ख़ुफ़िया सूचना पर सटीक कार्यवाही
पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने ग्राम सनबोरा निवासी विरेन्द्र पनिका उर्फ बिट्टू (उम्र 24 वर्ष) को धर दबोचा। आरोपी बिट्टू नशीले इंजेक्शनों का एक बड़ा जखीरा अपने पास रखकर उसे बेचने की फिराक में था।
₹66,500 के इंजेक्शन बरामद
आरोपी की तलाशी के दौरान उसके झोले से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिसकी अनुमानित कीमत ₹66,500/- आंकी गई है। बरामद नशीले पदार्थों का विवरण इस प्रकार है:
Rexogesic Buprenorphine Injection: 95 नग
Pheniramine Maleate Injection IP: 95 नग
कुल ज़ब्ती: 190 नशीले इंजेक्शन
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एसपी mcb रत्ना सिंह
नशे के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी”
इस सफलता पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति का सख्ती से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि “नशीली दवाओं के अवैध व्यापार, मादक पदार्थ तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।”
सराहनीय पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण और सफल संयुक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पाटले, निरीक्षक दीपेश सैनी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडे, चेतन राम राजवाडे, प्रधान आरक्षक प्रिंस राय, पुष्कल सिन्हा, तथा आरक्षक जितेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र यादव, हाफिज कुरैशी, उतरा कश्यप, प्रदीप लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही।
जनता ने पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है, जिससे युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।






