छत्तीसगढ़

पूर्व में  बनाए गए नियम और आदेश भी जारी किया गया ,ग्राम पंचायत हो या नगरीय निकाय हो जो जनप्रतिनिधि चुन के आएंगे वहीं पंचायत , नगरीय  के कामों मैं अपनी सहभागिता देंगे न कि उनके परिजन पर सारे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और प्रशासन मौन ।

*सरपंच पति की दबंगई:- ग्राम बिछियाटोला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार।*

पूर्व में  बनाए गए नियम और आदेश भी जारी किया गया ,ग्राम पंचायत हो या नगरीय निकाय हो जो जनप्रतिनिधि चुन के आएंगे वहीं पंचायत , नगरीय  के कामों मैं अपनी सहभागिता देंगे न कि उनके परिजन ।पर सारे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और प्रशासन मौन ।

*सरपंच पति पर कार्यवाही की मांग।*

उग्रसेन पाल 

एमसीबी। केल्हारी अनुभाग के ग्राम बिछिया टोला के ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सभा के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ सरपंच पति द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता सुष्मिता तिवारी ने इस संबंध में एसडीएम केल्हारी और थाना केल्हारी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत के अनुसार 23 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सभा आयोजित थी। बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ ग्रहण कराने पहुंचीं सुष्मिता तिवारी आंगनबाड़ी भवन

निर्माण विषय पर सरपंच सोनकुवर से चर्चा कर रही थीं। तभी सरपंच पति दीपनारायण वहां पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ता से अपमानजनक लहजे में कहा—
“यहाँ क्यों आई हो? तुम्हारा क्या काम है? तुरंत यहां से हटो।”


आवेदिका का कहना है कि इस व्यवहार से वे सहम गईं और पूरे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया।

image description

उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच पति लगातार पंचायत और विभागीय कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले चुनाव आयोग के SIR कार्य के दौरान भी सरपंच पति ने अपनी पत्नी को पंचनामा में हस्ताक्षर करने से रोकने की कोशिश की थी। घटना के समय पंचायत सचिव भुवनेश्वर सिंह, पंच विनोद तिवारी, पंचायत ऑपरेटर ओमप्रकाश साहू सहित कई ग्रामीण मौजूद थे जिन्होंने पूरी घटना देखी।


पीड़िता ने कहा है कि सरपंच पति के व्यवहार ने उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाई है और वह भयभीत हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित एवं सख्त कार्रवाई की जाये। शिकायत की प्रतियां एमसीबी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एमसीबी, थाना प्रभारी केल्हारी एवं परियोजना अधिकारी मनेंद्रगढ़ को भी प्रेषित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!