छत्तीसगढ़

शिक्षिका की मारपीट से घायल हुआ पहली कक्षा का छात्र, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

शिक्षिका की मारपीट से घायल हुआ पहली कक्षा का छात्र, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

मनेंद्रगढ़। केन्द्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पहली कक्षा में अध्ययनरत छात्र  को स्कूल की शिक्षिका कंचन गुप्ता द्वारा कथित रूप से बिना किसी कारण के थप्पड़ मारकर धक्का देने का आरोप लगा है।


पीड़ित छात्र के पिता विक्रम साहू, निवासी वार्ड नं. 17 सर्कस ग्राउंड, ने थाना मनेंद्रगढ़ में आवेदन देकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि घटना 13 नवंबर 2025 की है, जब कक्षा में अन्य बच्चों के हल्ला-गुल्ला करने पर शिक्षिका ने गुस्से में आकर निर्दोष  छात्र को थप्पड़ मार दिया और धक्का दे दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई।


परिजन का कहना है कि इतनी छोटी उम्र के बच्चे के साथ इस तरह की हिंसक हरकत अस्वीकार्य है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल मामला थाना मनेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!