क्राइम

चिरमिरी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला) के  चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडागर्दी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। गुण्डागर्दी कर आतंक मचाने वाले गुण्डा बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया चिरमिरी पुलिस की गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई

गुण्डागर्दी कर आतंक मचाने वाले गुण्डा बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
चिरमिरी पुलिस की गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई
​चिरमिरी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला) के  चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडागर्दी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
​थाना प्रभारी सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि गुंडागर्दी करने वालों, अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों, और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान के तहत कई आदतन अपराधियों चाहे  अवैध कार्य करने वाले बदमाश हो सभी को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
​कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
​वारंटों का तामील: पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों और पुराने मामलों में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया।
​सुरक्षा और शांति: इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त करना और नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
​न्यायिक हिरासत: गुंडागर्दी, मारपीट, अवैध वसूली और धमकी देने जैसे मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है।
​थाना प्रभारी विजय सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। इसी तारतम्य 
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती रत्ना सिंह जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के द्वारा क्षेत्र में शाति एवं सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने एवं गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाये जाने निर्देशित किया गया है।  थाना चिरमिरी क्षेत्रांतर्गत डोमनहील निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की के द्वारा दिनांक 24.11.2025 से लगातार क्षेत्र में घुम-घुम कर थाना क्षेत्र में आम नागरिको के साथ अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने तथा क्षेत्र में आतंक मचाने का कार्य किया जा रहा था जिससे प्रार्थी सिद्धार्थ सिंह आंडिल पिता प्रेम साय आंडिल उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं0 36 डोमनहील थाना चिरमिरी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 312/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4) बीएनएस. 3 (1) (द), 3(1) (थ) एससी/एसटी एक्ट, प्रार्थी अमित कुमार बेहरा पिता भीमो बेहरा उम्र 33 वर्ष निवासी गोदरीपारा के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 333/25 धारा 296, 351(2), 115 (2) बीएनएस., प्रार्थी अविनाश मनहर पिता सत्यनारायण मनहर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं0 22 कच्ची दफाई छोटी बाजार चिरमिरी थाना चिरमिरी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 337/25 धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस, 3 (1) (द), 3 (1) (घ) एससी/एसटी एक्ट प्रार्थिया श्रीमती सीमा रवि पिता बादल रवि उम्र 25 वर्ष निवासी हरे कृष्णा दफाई डोमनहील चिरमिरी थाना चिरमिरी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 340/25 धारा 324 (1), 331(4), 296, 351(2), 115 (2) बीएनएस., जोड़ने धारा 3(1) (द), 3(1) (थ) एससी/एसटी एक्ट प्रार्थी शत्रुघन सिंह पिता मान सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी डोमनहील चिरमिरी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 337/25 धारा 296, 351(2), 115 (2) बीएनएस, 3(1) (द), 3 (1) (थ) एससी/एसटी एक्ट किया गया। मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये घटना की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एमसीबी. श्रीमती रत्ना सिंह को अवगत कराया जिनके द्वारा घटना में त्वरित कार्यावाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर सूचना पर प्रकरण के आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पिता अभय सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी भीम दफाई डोमनहील चिरमिरी को गिरफ्तार 03.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पिता अभय सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी भीम दफाई डोमनहील चिरमिरी थाना चिरमिरी का गुण्डा बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना चिरमिरी में पूर्व में भी 14 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है सम्पूर्ण  कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह, सउनि. दिनेश्वर प्रसाद रवि, चित्रभान सिंह, पुरनचंद राजवाड़े, प्रथान आरक्षक. अशोक एक्का, विश्वनाथ सिंह, राजेश सिंह, लाल मोरध्वज सिंह, अजय पोया, आरक्षक भगवान सिंह, विनित सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद, की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!