छत्तीसगढ़

अब रायपुर से मनेंद्रगढ़ की दूरी होगी कम, बचेगा समय और पैसा* *पाराडाल से तेंदुडांड मार्ग पर हसदेव नदी पर 9 करोड़ की लागत से होगा पुल निर्माण

*अब रायपुर से मनेंद्रगढ़ की दूरी होगी कम, बचेगा समय और पैसा*

*पाराडाल से तेंदुडांड मार्ग पर हसदेव नदी पर 9 करोड़ की लागत से होगा पुल निर्माण*

उग्रसेन पाल एमसीबी।
पाराडाल से तेंदुडांड मार्ग पर हसदेव नदी पर पुल निर्माण की बहुप्रतीक्षित योजना को शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस पुल का निर्माण 9 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। पुल के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

इस पुल के बन जाने से आसपास के कई गांवों की दूरी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से काफी कम हो जाएगी। वर्तमान में लोगों को रायपुर मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन पुल के निर्माण के बाद लगभग 9 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन और परिवहन खर्च में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति मनेंद्रगढ़ की समस्त जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्रीय विकास, संपर्क सुविधा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

पुल निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े कार्यों में भी सहूलियत मिलेगी और दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों का सीधा जुड़ाव मुख्य मार्गों से सुदृढ़ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!