छत्तीसगढ़

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चिरमिरी में पदयात्रा व जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चिरमिरी में पदयात्रा व जन-जागरूकता अभियान आयोजित
चिरमिरी।आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी  के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत चिरमिरी बड़ा बाजार के साप्ताहिक बाजार में पदयात्रा कर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन शामिल हुए।
पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण एवं श्रमिक वर्ग को केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर करने तथा उसे तथाकथित “विकसित भारत –वी जी रामजी योजना” में परिवर्तित करने की कोशिशों में निहित विसंगतियों के बारे में जानकारी दी गई। कांग्रेसजनों ने बताया कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की आजीविका की रीढ़ है, जिसे समाप्त या कमजोर करना सीधे तौर पर आमजन के अधिकारों पर हमला है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और मनरेगा को बचाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर मनरेगा बचाओ अभियान के प्रभारी पूर्व विधायक श्रीमती अंबिका सिंह देव जी जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन  सांसद प्रतिनिधि शंकर राव जी नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा जी इकराम आजमी, शहाबुद्दीन की सनी चौहाथा  प्रताप चौहान जी अशरफ अली   रामप्यारी चौहान  ददन सिंह  दुबे जी  निसार खान, बल्लू, हबीब मायकन अली क्रांति चौहान मुमताज़ शाहिद महमूद  उदय सिंह सुधीर अग्रवाल शुभम सलूजा विश्वजीत दासगुप्ता   ओमप्रकाश गुप्ता बड़कू md सैफ और काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!