छत्तीसगढ़

वाहन चालकों के लिए लर्निंग लाईसेंस शिविर का आयोजन 23 नवंबर को

   
वाहन चालकों के लिए लर्निंग लाईसेंस शिविर का आयोजन 23 नवंबर को
उग्रसेन पाल
ए मीडिया टाइम्स 
एडिटर इन चीफ
 

एमसीबी 20 नवंबर । जिला परिवहन  अधिकारी ने बताया कि आरटीओ कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में 23 नवंबर 2025 को लाईसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  जिससे परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत महेश परिवहन सुविधा केन्द्र, अली परिवहन सुविधा केन्द्र और शर्मा परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से

लर्निंग लाईसेंस जारी किए जाऐगें। आवदकों को लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाईन आवेदन हेतु स्वयं या नजदीकी चॉइस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से निर्धारित फीस जमा कर आवेदन करना होगा।

आरटीओ कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में आनलाइन आवेदन नहीं किया जावेगा। एवं भरे हुए आवेदन ही स्वीकार किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में सम्पर्क किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!