कोतवाली पुलिस मनेंद्रगढ़ ने परिजन से बिछड़े ,एक भटकते हुए छोटे बच्चे को उनके परिजन से मिलाया क्षेत्र मैं पुलिस की सतर्कता और सक्रियता पर लोगो ने सराहना किया


भगत सिंह चौक मनेंद्रगढ़ रोड पर भटक रहे मासूम बच्चे को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते सड़क पर रात मे भटक रहे रोते मासूम बच्चे को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।
पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एम.सी. बी.श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)के निर्देश पर पैदल पेट्रोलिंग व यातायात व्यवस्था बनाने हेतु विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी स्वयं अपने स्टाफ के साथ भ्रमण पर थे कि भगत सिंह चौक के पास रोड पर 20.40बजे रोता हुआ नाबालिग बच्चा भटक रहा था. बच्चे को तत्काल खाई खजाना देकर दिलासा देकर पुलिस टीम के साथ अपने संरक्षण में लेकर थाने लाये ।
पूछताछ के दौरान बच्चा सदमे मे होने अपना नाम पत्ता बता नहीं पाया जिससे बालक के परिजनों की खोजबीन हेतु निकटवर्ती पुलिस थानों मे सूचना दी गई साथ ही ‘पुलिस मिडिया’ ग्रुप मे बच्चे की तस्वीर साझा की गई.मिडिया बधुओ द्वारा भी तत्काल उक्त फोटो प्रसारित कर खोजबीन मे सहयोग किया गया. परिणाम स्वरुप उक्त जानकारी गुम बालक के परिजनों को मिली और पुलिस से संपर्क किये तो बालक के थाना पर सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई. बालक उम्र कम होने के कारण अपने घर और परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था.इसके बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुवे सूचना मिलने के बाद बच्चों के दादी -दादा को थाने बुलाया और आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस को बालक नहीं मिलता तो उसके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण दोनों बच्चे सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गए।
थाना प्रभारी विवेक पाटले ने गुम बच्चे के दादा रामप्रसाद सोनी60वर्ष व दादी कुसुम सोनी 55वर्ष को सांत्वना देते हुवे समझाइश भी दिया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध या लावारिस स्थिति में दिखने वाले बच्चों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। *दादी अपने पोते को पाकर ख़ुशी के आँसू रोक नहीं पा रही थी.*
पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही ने यह साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
इस अच्छे कार्य मे ti विवेक पाटले,hc सेन, hc प्रिन्स, co अमित गुप्ता, hc रवि,hc राकेश, co आजाद, co विजय यादव साक्षी बने.




