छत्तीसगढ़
खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ खाद, बीज और डीजल की कमी से परेशान किसानों के समर्थन मे कांग्रेस जिला कमेटी के द्वारा आंदोलन कर चक्का जाम किया गया

कांग्रेस ने किसानों को बैलगाड़ी से ट्रैक्टर से खेती करने तक और किसानों के लिए उन्नत किस्म के यंत्र तक का सफर और आज बीजेपी ने किसानों को फिर से बैलगाड़ी मैं खेती करने को किया मजबूर जिला अध्यक्ष ने लगाए आरोप नहीं मिल रहा खाद और बीज।
खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ खाद, बीज और डीजल की कमी से परेशान किसानों के समर्थन मे कांग्रेस जिला कमेटी के द्वारा आंदोलन कर चक्का जाम किया गया। खड़गवा के अटल चौक के पास कांग्रेसियों ने आम सभा कर भाषण बाजी कर छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध मे प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। इस आंदोलन मे किसान भी शामिल हुये।
आज एमसीबी जिले के जिला अध्यक्ष ने नेतृत्व में खड़गवा के अटल चौक पर किसानो के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आम सभा कर किसानों के हित में आंदोलन कर चक्का जाम किया गया। इस आंदोलन को चक्का जाम में काफी संख्या में किसान भी पहुंचे थे उनकी मांग है कि समय पर किसानों को खाद्य बीज नहीं मिल पा रहा है साथ ही जो किसान ट्रैक्टर से खेती करते हैं उनको डब्बे में डीजल नहीं मिल पा रहा है जिससे किसानों को समय रहते खेती करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है किसानों के हित में इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज आमसभा कर प्रदर्शन व चक्का जाम किया।






