छत्तीसगढ़

जिला पुलिस द्वारा विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा, साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के प्रति चेतना बढ़ाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है.

उग्रसेन पाल ए मीडिया टाइम्स 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला एमसी बी के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा, साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के प्रति चेतना बढ़ाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है.

. विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों की जानकारी

आज  थाना खड़गवां क्षेत्र में स्थित मिशन एवं मिडिल स्कूल खड़गवां के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत थाना परिसर का अवलोकन कराया गया।


इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को—

गुड टच-बैड टच की पहचान,

साइबर सुरक्षा,

ऑनलाइन गेम व सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानियाँ,

फर्जी लिंक, अंजान नंबर, OTP धोखाधड़ी, गलत मैसेज, फोटो दुरुपयोग,
तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बच्चों को सड़क पार करने के नियम, सड़क पर न खेलना, वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसी महत्वपूर्ण बातें समझाई गईं।

image description

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

 

*2. यातायात जागरूकता रथ का संचालन – नियम तोड़ने वालों पर सख्ती*

थाना चिरमिरी द्वारा दिनांक 17 नवंबर को यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात रथ का संचालन किया गया, जिसके माध्यम से शहर के लगभग 40 वार्डों में भ्रमण कर नागरिकों को—

हेलमेट,सीट बेल्ट,गति नियंत्रण, गलत पार्किंग, एवं सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 46,000 रुपए के चालान बनाए गए। प्रभारी द्वारा बताया गया कि आगे भी लोक स्थानों पर विशेष निगरानी कर नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

थाना प्रभारी चिरमिरी ने नागरिकों से अपील की कि सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात बनाए रखने में सहयोग दे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!