पनिका सामुदायिक भवन की सौगात से गद गद पनिका समाज

पनिका सामुदायिक भवन की सौगात से गद गद पनिका समाज
उग्रसेन पाल
ए मीडिया टाइम्स
चिरमिरी की आबादी मे बड़ा वर्चस्व रखने वाले पनिका समाज के बहुप्रतीक्षित मांग समाजिक भवन को पूरा करते हुए उद्घाटन कर समाज का सम्मान और अपने अपनत्व का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी द्वारा सम्पन । जिससे पूरे पनिका समाज चिरमिरी में उत्साह का माहौल बना हुआ है ।

अपने कार्यों से सदैव श्रेत्र एवं नागरिकों के बीच सम्मान और समर्थन प्राप्त करने वालें मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी ने भवन की सौगात देकर पनिका समाज को गौरवान्वित किया ।
साथ ही अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सरकार की सराहनीय योजनाओं के विकास की जानकारी समाज के परिवारों तक साझा किया । इसके अलावा लाखों के अन्य जनउपयोगी कार्यों की घोषणा कर सभी से ताली स्वरूप आशीर्वाद
और सराहना प्राप्त किया । कार्यक्रम में पनिका समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री धरम प्रकाश परेवा जी ने मंत्री जी का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए सदैव मंत्री जी का सहयोग और समर्थन चाहने की बातों के साथ कार्यकम में आभार व्यक्त किया ।
कार्यकम में छोटा बाजार क्षेत्र के समस्त पनिका समाज के लोगों के अलावा चिरमिरी पनिका समाज के सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी , सदस्य एवं परिवार के लोग उपस्थित रहे । सम्पूर्ण कार्यक्रम पनिका समाज युवा मंच के सहयोग इस अगुवाई में सम्पन्न हुआ । जिसकी खूब प्रशंसा मंत्री एवं अन्य जनमानस द्वारा किया गया ।








