छत्तीसगढ़
गांव का विकास,जब हो तो शहर खुद ब खुद विकाश की गाथा लिखता है और जब गांव में ही भ्रष्ट लोग निर्माण करने मैं उतरे तो उम्मीद गुणवत्ता पूर्ण सुनिश्चित कैसे करें बात

गांव का विकास,जब हो तो शहर खुद ब खुद विकाश की गाथा लिखता है
उग्रसेन पाल
मनेद्रगढ़। गांव का विकास,जब हो तो शहर खुद ब खुद विकाश की गाथा लिखता है
और जब गांव में ही भ्रष्ट लोग निर्माण करने मैं उतरे तो उम्मीद गुणवत्ता पूर्ण सुनिश्चित कैसे करें बात घटिया निर्माण सड़क की है जहां पर पसोंरि ग्राम पंचायत के लोग घटिया सड़क निर्माण पर हल्ला बोल दिए हैं और एक साथ आंदोलन की तैयारी में है जहां पर छत्तीसगढ़ सरकार अपने साय साय कार्यों को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियों बटोर रहे हैं वही एक और देखा जाए जनपद पंचायत मनेद्रगढ़ जो की नवीन जिला का मुख्यालय है जहां से ग्राम पंचायत के निर्माण और विकाश के लिए प्रस्ताव बनता है और ग्राम सरपंच और पंच मिलकर गांव के लिए काम लाते हैं और वह काम को करते हैं पर यहां गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण जनों में काफी रोष देखने को मिल रहा है मामला इस प्रकार हैं ग्रामीण जनों मे रोष देखने को मिल रहा है वही 4 दिसंबर को
बुलाकीटोला में धरना प्रदर्शन की घोषणा करते हुए शासन से अपील किया गया है और गुणवत्ता विहीन कार्यों पर गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है
पसौरी अटल चौक से बुलांकीटोला मध्यप्रदेश सीमा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माणकर्ता मेंबर्स अर्नव विल्डकॉन बिजुरी द्वारा सड़क कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माण शुरू हुए दो महीने हो चुके हैं लेकिन कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। घोघराटोला में दो स्थानों पर नल-जल पाइपलाइन टूट जाने से
पानी की आपूर्ति बंद है जिसे लेकर ग्रामीण लगातार परेशान हैं। इसके बावजूद अब तक पाइपलाइन दुरुस्त कराने की कोई पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में 70
प्रतिशत डस्ट और मात्र 30 प्रतिशत गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब हो रही है। निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच और जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की है।
इसी मुद्दे को लेकर ग्राम बुलांकीटोला के ग्रामीण 4 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे। बुलाकीटोला सरपंच, उपसरपंच , जनपद सदस्य असोलिया बाई सहित ग्रामवासियों ने कहा कि यदि समय पर सुनवाई नहीं हुई तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी केल्हारी को ज्ञापन सौंपकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है।












