रतनपुर में आदिवासी परिवारों के घर गिराने की अमानवीय कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने जमीनी लड़ाई की शुरुआत कर दिया है।

रतनपुर में आदिवासी परिवारों के घर गिराने की अमानवीय कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने जमीनी लड़ाई की शुरुआत कर दिया है।
उग्रसेन पाल
कल रतनपुर के उन पीड़ित परिवारों के साथ, जिनके आशियाने वन विभाग द्वारा तोड़े गए, प्रतिनिधि मंडल ने मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उनके मंत्री के संरक्षण में वन विभाग के DFO और अधिकारियों द्वारा जिस तरह तानाशाही, हिटलरशाही और मनमानी रवैया अपनाकर आदिवासी भाई–बहनों को उजाड़ने, उखाड़ने-फेंकने और बेघर करने का काम किया जा रहा है—वह बेहद दुर्भाग्यजनक है, शर्मनाक है और कानून व न्याय दोनों का अपमान है।
कांग्रेस पार्टी स्पष्ट कर रही है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अशोक श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में आदिवासी भाई बहनों की लड़ाई लड़ी जाएगी –
जिले का कोई भी आदिवासी भाई–बहन अकेला नहीं है।
कांग्रेस हर अन्याय, हर दमन और हर अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़ी है।
अशोक श्रीवास्तव ने कहा
भारतीय जनता पार्टी यह भूल न करे कि — आदिवासी समाज जब जवाब देता है तो सत्ता के बड़े–बड़े सिंहासन हिल जाते हैं। समय आने पर जनता अपनी भाषा में, अपने तरीके से जवाब देना बहुत अच्छी तरह जानती है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक माननीय गुलाब कमरों जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय राजेश साहू जी, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार केशरवानी जी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा, जनपद सदस्य युगांतर_श्रीवास्तव जी, भरतपुर सोनहत के युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोती जी, जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी भावेश जी सहित सभी पीड़ित परिवार जन उपस्थित रहे।







