दो साल से महिला का पैसा नहीं मिला काम पे जाती रही मगर कभी काम का पैसा नहीं मिला चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने दिलाया पूरा पैसा लोगो ने विजय सिंह थाना प्रभारी की किया सराहना

दो साल से महिला का पैसा नहीं मिला काम पे जाती रही मगर कभी काम का पैसा नहीं मिला
उग्रसेन पाल
चिरमिरी थाना क्षेत्र का मामला प्रकाश में आया है जहां एक महिला 2 वर्ष से काम करती रही लेकिन मकान मालिक ने कभी उसका पैसा नहीं दिया ये मामला है थाना चिरमिरी क्षेत्र का जहां महिला मेट का काम कर के अपना और अपने बच्चे का भरण पोषण कर रही थी। और उसे उसका ही पैसा कभी नहीं मिलता था । आपको बता दे
काम के लिए आज कल बहुत परेशानी है लेकिन जब काम मिलता है तो पैसा समय पर नहीं मिलता ।

चिरमिरी पुलिस की सजगता और सूझबूझ से एक महिला जो 2 साल से अपने ही ही कमाए पैसे के लिए भटकती रही ।
जी हा हम बात कर रहे है चिरमिरी की जहां एक महिला एक व्यक्ति के घर मेट का काम करती थी और जब उसको पैसे देने की बात करती थी तो
घर मालिक आज दूंगा कल दूंगा कर के टाल मटोल करते 15 दिन हो जाने से कहता अगला महीने ले लेना कहते हुए उससे काम लेता रहा महीने बीत जाने पर भी नहीं मिल पाता पैसा फिर भी इस उम्मीद मे काम करती रही कि
मालिक दे देंगे और महिला लगातार महीनो काम करती रही लगातार महीनो काम करने के बावजूद उसे पैसा नहीं मिलता था तंग आकर महिला जहां मेट का काम करती थी वह अपना काम छोड़ दी ।
और उस पैसे की उम्मीद भी छोड़ दी और ओ कही ओर काम करने लगी महिला उस पैसे की उम्मीद भी छोड़ चुकी थी ।लेकिन ओ कहते है न कि अगर तुम किसी चीज को चाहो तो उसे मिलाने की पूरी कायनात लग जाती है ठीक वैसा ही हुआ जैसे ही थाना प्रभारी विजय सिंह की कार्य शैली की चर्चे पूरी चिरमिरी मैं होने लगी और अपराधी उनके नाम से खौफ खाने लगे तो किसी के मध्यम से ये पता चला कि थाना प्रभारी के पास जाकर आप अपनी बात रखे
इन दिनों थाना चिरमिरी परिक्षेत्र मैं अवैध कामों पर थाना प्रभारी विजय सिंह के पद भार लेने से बंद हो गया है अपराधी और अपराध करने वाले जिला छोड़ कर भाग गए है और जो पकड़े गए थे उन्हें विजय सिंह हवालात के पीछे पहुंचा चुके है इसी तारतम्य मैं महिला को पता चलता है और ओ थाना चिरमिरी पहुंचती है और अपने साथ हुए आप बीती बताती है ।
चिरमिरी पुलिस महिला की साथ हुए घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए घर मालिक को थाना तलब किए और जम कर व्यक्ति को फट कार लगाते हुए बाकी बचे महिला का पैसा दिलाया और आगे से और मकान मालिक को लोगों से व्यवहार अच्छा करने का निर्देश देते हुए महिला से माफी भी मंगने को कहा गया और महिला को 10000 रूपये भी दिलाया
इस मानवता की मिसाल देते हुए लोगों ने थाना प्रभारी विजय सिंह की सराहना किया








