ग्राम पंचायत कोड़ांगी में स्थित नहर के तत्काल जीर्णोद्धार/मरम्मत के संबंध में। जनपद सदस्य युगांतर श्रीवास्तव ने लिखा कलेक्टर को पत्र

ग्राम पंचायत कोड़ांगी में स्थित नहर के तत्काल जीर्णोद्धार/मरम्मत के संबंध में। जनपद सदस्य युगांतर श्रीवास्तव ने लिखा कलेक्टर को पत्र
उग्रसेन पाल
खड़गवां।जनपद सदस्य युगांतर श्रीवास्तव ने कहा है कि जनपद क्षेत्र अंतर्गत पोडीडीह कोड़ांगी से गुजरने वाली नहर की अत्यंत दयनीय स्थिति मैं है
इस ओर विभाग न तो ध्यान दे रही है जिस वजह से नहर दिन प्रति दिन जर्जर होता जा रहा है जनपद सदस्य ने कलेक्टर एमसीबी का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहे कि यह नहर हमारे गाँव और आसपास के कई अन्य गाँवों के किसानों के लिए सिंचाई का मुख्य स्रोत है। पिछले कई वर्षों से इसकी उचित मरम्मत या देखरेख नहीं की गई है, जिसके कारण नहर की दीवारें टूट चुकी हैं और कई जगह से मिट्टी धंस गई है। नहर के तल में गाद (सिल्ट) और खरपतवार बहुत अधिक जमा हो गए हैं। इस कारण नहर की पानी ले जाने की क्षमता (Water Carrying Capacity) बहुत कम हो गई है। पानी रिसने (Seepage) और बर्बादी के कारण दूर के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुँच पा रहा है, जिससे हमारी फसलें प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में खरीफ रबी की फसलें फसलों का नाम, जैसेः धान, गेहूँ लगी हुई हैं, और सिंचाई के अभाव में किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
कलेक्टर एमसीबी से
नहर की मरमत के लिए कोई ठोस कदम उठाए ताकि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, आप संबंधित विभाग को इस नहर के तत्काल जीर्णोद्धार, गाद निकालने और पक्कीकरण का कार्य शुरू करने का आदेश करने की अपील किए है।






