छत्तीसगढ़

विश्व एड्स दिवस पर केवी नर्सिंग कॉलेज द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल युवाओं की संवेदना को दर्शाता है, बल्कि समाज में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराहा गया।

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली*

450 नर्सिंग छात्र-छात्राओं की भागीदारी, स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल
चिरमिरी में केवी नर्सिंग कॉलेज द्वारा भव्य आयोजन।

उग्रसेन पाल 
एमसीबी/चिरमिरी। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को केवी पटेल नर्सिंग कॉलेज द्वारा भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व अप्रवासी भारतीय एवं कॉलेज के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने फीता काटकर की। इस अवसर पर कॉलेज के लगभग 450 नर्सिंग छात्र-छात्राएं शामिल हुईं, जिन्होंने हाथों में जन-जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर पूरे शहर में रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।

रैली की शुरुआत हल्दीबाड़ी स्थित सरगुजा समिति से हुई और यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पंजाब नेशनल बैंक, हल्दीबाड़ी के पास विराम दी गई जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ और बाद में रैली बड़ा बाजार की ओर प्रस्थान । यहां कॉलेज छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें एड्स जागरूकता से संबंधित प्रभावशाली संदेश दिए गए। इस दौरान प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरक झांकी की सराहना की।

कार्यक्रम में मंत्री के आगमन पर चेयरमैन चंद्रकांत पटेल और कॉलेज के डायरेक्टर श्री बारीक द्वारा पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

*चंद्रकांत पटेल ने कही महत्वपूर्ण बातें*

अप्रवासी भारतीय एवं चेयरमैन चंद्रकांत पटेल ने कहा कि—
“सामाजिक दायित्वों का अर्थ केवल सुविधाओं की पूर्ति नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता का प्रसार करना उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और समाज को नई दिशा देना ही वास्तविक समाजसेवा है। एड्स जैसी बीमारी केवल जागरूकता से ही रोकी जा सकती है, इसलिए विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हमारे कॉलेज की 450 छात्र-छात्राओं ने रैली और नुक्कड़ सभा के माध्यम से यह संदेश शहर में पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है। स्वास्थ्य मंत्री का इस कार्यक्रम में शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है।”

*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का संबोधन*

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि—
“विश्व एड्स दिवस, एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन है। इस गंभीर बीमारी का सबसे बड़ा इलाज जागरूकता ही है। केवी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जो प्रभावशाली संदेश समाज को दिया है, वह प्रशंसनीय है। युवा पीढ़ी का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है।”

*बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति*

इस आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिकों सहित प्रमोद सिंह, रामलखन सिंह, बिक्की नाहक और कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे शहर ने इस जागरूकता रैली को देखा और सराहा।

विश्व एड्स दिवस पर केवी नर्सिंग कॉलेज द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल युवाओं की संवेदना को दर्शाता है, बल्कि समाज में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!