छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज चिरमिरी में महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें शहर की साफ–सफाई, पानी की समस्या और स्थानीय जन-सुविधाओं पर गहन चर्चा हुई।

 

“अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज चिरमिरी में महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें शहर की साफ–सफाई, पानी की समस्या और स्थानीय जन-सुविधाओं पर गहन चर्चा हुई।

चिरमिरी में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय विधि महासचिव और प्रदेश प्रभारी एडवोकेट राकेश कुमार महोत ने जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे और जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत के साथ शिष्टाचार भेंट की। बैठक में चिरमिरी इकाई की प्रमुख समस्याओं जैसे साफ–सफाई, पेयजल संकट और स्थानीय नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन मानव जीवन के जन्म से अंत तक के अधिकारों की रक्षा तथा मानव गरिमा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

इसके साथ ही आगामी 10 दिसंबर को गोदरीपारा संगत भवन में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार किया गया और सभी को आमंत्रण दिया गया।

इसी दौरान टीम ने साउथ स्टेशन कोलफील्ड लिमिटेड चिरमिरी के जीएम अशोक कुमार सिंह से मुलाकात की। शहर की कई समस्याओं को जीएम के समक्ष रखा गया, जिन पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने और समाधान के दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

“मानवाधिकार एसोसिएशन ने चिरमिरी में जनहित और मानवाधिकारों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!