छत्तीसगढ़

थाना झगड़ाखाड़ क्षेत्र अंतर्गत खोंगापानी मे NSS के शिविर तथा माघ पूर्णिमा मेला, ग्राम छिपचिपी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान NALSA द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई

थाना झगड़ाखाड़ क्षेत्र अंतर्गत खोंगापानी मे NSS के शिविर तथा माघ पूर्णिमा मेला, ग्राम छिपचिपी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान NALSA द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई
विधिक साक्षरता शिविर मे विशेष DAWN योजना की जानकारी (नसे के विरुद्ध जागरुकता ) पर विशेष ध्यान आकर्षण कराया तथा 14446 को जानकारी दी गई एवं साइबर जागरूकता से सम्बन्धित जानकारी दी गई । उक्त शिविर में आमजन को कानूनी अधिकारों/कर्तव्यों,
साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, OTP/पासवर्ड गोपनीयता, डिजिटल अरेस्ट/फर्जी कॉल से बचाव तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं NCRP पोर्टल (cybercrime.gov.in) की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एवं किसी भी प्रकार के साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नं 15100 के बारे में बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में मिलाकर लगभग 1250 की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!