घासी/घसिया समाज जिला कोरिया के मुल संगठन जिला अध्यक्ष पद पर श्री गोकुल सारथी निर्विरोध निर्वाचित, 12 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

घासी/घसिया समाज जिला कोरिया के मुल संगठन जिला अध्यक्ष पद पर श्री गोकुल सारथी निर्विरोध निर्वाचित, 12 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
बैकुंठपुर, कोरिया।
घासी/घसिया समाज जिला कोरिया के जिला अध्यक्ष पद हेतु संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में 25 जून 2026 को श्री गोकुल सारथी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन समिति द्वारा सभी निर्धारित प्रक्रियाएँ पूर्ण करने के उपरांत उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री गोकुल सारथी का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 12 जुलाई 2026 (रविवार) को मानस भवन, बैकुंठपुर (जिला कोरिया) में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के प्रदेश, संभाग, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रहेगी।
समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, सामाजिक एकता एवं संगठन को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
घासी/घसिया समाज जिला कोरिया ने समाज के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें तथा समाज की एकता, संगठन और विकास के संकल्प को मजबूत करें।
स्थान: मानस भवन, बैकुंठपुर (जिला कोरिया)
दिनांक: 12 जुलाई 2026 (रविवार)
घासी/घसिया समाज, जिला कोरिया






