छत्तीसगढ़

चिरमिरी। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर चिरमिरी पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग गया। लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को कम नहीं कर सकी। श्रद्धालु पूरे जोश और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए।

एमसीबी/छत्तीसगढ़ | संवाददाता: उग्रसेन पाल
चिरमिरी। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर चिरमिरी पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग गया। लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को कम नहीं कर सकी। श्रद्धालु पूरे जोश और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए।
यह यात्रा जगन्नाथ मंदिर, पौड़ी से विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए रथ के साथ आगे बढ़ते रहे और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।

शोभायात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए। पुलिस बल ने पूरी यात्रा के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक, चिरमिरी के प्रथम नागरिक महापौर श्री राम नरेश राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बारिश के बीच निकली इस भव्य रथ यात्रा ने चिरमिरी में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ के प्रति अटूट विश्वास और गहरी श्रद्धा स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!