खेल

22 से 26 सितंबर तक सोलन में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में आयुष सारथी ने 63 किग्रा लाइट कॉन्टैक्ट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता,

किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में आयुष ने जीता गोल्ड

उग्रसेन पाल|

 अम्बिकापुर 22 से 26 सितंबर तक सोलन में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में आयुष सारथी ने 63 किग्रा लाइट कॉन्टैक्ट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि संगीता सिंह ने 50 किग्रा प्वाइंट फाइट वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा शौर्यवर्धन सिंह ने भी दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत

लिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से कुल 34 खिलाड़ी

मेडल के साथ विजेता खिलाड़ी।

 

और 7 अधिकारी शामिल थे। टीम ने कुल 34 पदक हासिल किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 10 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व

का विषय बनी है। टीम का सफल नेतृत्व नेशनल कोच सरवर एक्का ने किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग संघ के

पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। संघ के अध्यक्ष (सरगुजा) शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष वर्षा गुप्ता, सहायक सचिव नितिन श्रीवास्तव, तथा कोच गन्त्रू खत्री और स्वाति राजवाड़े ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी सचिव आकाश गुरुडिवान, वर्किंग प्रेसिडेंट तर्केश मिश्रा और प्रेसिडेंट छगन लाल मुंद्रा ने इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!